Home haryana रक्तदान-राजीव के नाम”राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर

रक्तदान-राजीव के नाम”राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर

by ND HINDUSTAN
0 comment

डिजिटल भारत के जनक थे राजीव गांधी : उदयभान

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी को किया जाता है याद : दिव्यांशु बुद्धिराजा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी डिजिटल भारत के जनक थे। उनकी आईटी क्रांति की सोच से ही देश आज सबसे आधुनिक देशों की श्रेणी में खड़ा है। यही नहीं राजीव गांधी की सोच से करोड़ों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए। देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर “रक्तदान-राजीव के नाम”राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला बढ़ाया। सबसे पहले उन्होंने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के प्रयास की सराहना कि बलिदान दिवस पर रक्त एकत्रित करके जीवनदान की सबसे बेहतर मुहिम है। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्व. राजीव गांधी द्वारा लिए गए फैसलों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायती राज कानून व पंचायतों में 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देकर महिला सशक्तीकरण का कार्य किया है। 18 साल के लोगों को वोट देने का अधिकार राजीव गांधी की सरकार के कार्यकाल में प्रदान किया गया था। आज पूर्व प्रधानमंत्री को पूरा देश याद कर रहा है। राजीव गांधी की शहादत को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है। देश की एकता व अखंडता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बलिदान दिया था, इसलिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता स्व. गांधी की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में गठबंधन सरकार की कुनीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करें। 

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बलिदान दिवस पर राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने आर्थिक सुधारों से देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया। राजीव गांधी ने युवा, जीवंत और गतिशील भारत के विचार को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया था। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बदलाव लाने की मुहिम शुरू करने का संकल्प लिया। 

युवा कांग्रेस ने इस शिविर में 128 यूनिट रक्त दान किया 

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार से हर वर्ग दुखी है। हर वर्ग बदलाव का इंतजार कर रहा है। युवा कांग्रेस बदलाव की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में सरकार की जनविरोधी नीतियों बारे आमजन को जागरूक करने में जुटी हुई है। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आमजन पूरा उत्साह दिखा रहा है और बदलाव के लिए तैयार है।इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक लहरी सिंह , मीडिया प्रभारी केवल ढिंगरा, प्रोटोकाल इंचार्ज विजय रैना व सैंकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?