Home haryana सिखी प्रचार प्रसार कर संगत भावना पूरी करने के पथ पर अग्रसर है हरियाणा कमेटी : संत बाबा जोगा सिंह

सिखी प्रचार प्रसार कर संगत भावना पूरी करने के पथ पर अग्रसर है हरियाणा कमेटी : संत बाबा जोगा सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

निकट भविष्य में ही अलग पहचान बनाएगी एचएसजीएमसी 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। लंबे संघर्ष के बाद बनी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी प्रदेश भर में सिखी के प्रचार व प्रसार के सार्थक प्रयास कर रही है। जिस मकसद को लेकर हरियाणा के सिखों ने प्रदेश की अलग कमेटी बनाने में उत्साह व सच्ची भावना से अपना योगदान दिया था, उसे पूरा करने की ओर एचएसजीएमसी अग्रसर है। यह विचार संत बाबा जोगा सिंह जी करनाल वालों ने प्रकट किए। वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के हैड ऑफिस कुरुक्षेत्र में प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह जी से मिलने पहुंचे थे। प्रदेश भर में सिखी के प्रचार व प्रसार के लक्ष्य को साधने के लिए संत बाबा जोगा सिंह ने प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति जसवंत सिंह दुनियामाजरा,  गुरबखश सिंह खालसा, साहिब सिंह कैथल से विचार विमर्श किया। बता दें कि हरियाणा कमेटी ने धर्म प्रचार के लिए जो सब कमेटी गठित की है, उसके को-ऑर्डिनेटर का उत्तरदायित्व संत बाबा जोगा सिंह जी पर है।

बातचीत करते हुए संत बाबा जोगा सिंह ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी धीरे-धीरे सफलता के पथ पर अग्रसर है। निकट भविष्य में संस्था अपनी एक अलग पहचान बनाएगी और प्रदेश की सिख संगत की उममीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के प्रचार प्रसार लहर के तहत अलग-अलग स्थानों पर अमृत संचार करवाए जा रहे हैं। उन्होंने संस्था के प्रधान साहिब को सुझाव दिया कि बच्चों को गुरमुखी, गुरबाणी से जोडऩे के लिए हरियाणा कमेटी को स्कूल स्तर पर धार्मिक मुकाबलें करवाए जाने चाहिए। उन्होंने संगत से भी आह्वान किया कि वे इस कार्य में कमेटी का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हम सब को गुरबाणी की शिक्षा पर चलते हुए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। संस्था को सिख परिवारों के बच्चों की शिक्षा व उनके कारोबार के लिए भी कदम उठाना चाहिए। प्रचार प्रसार लहर के तहत गर्मियों की छुटिटयों में संस्था को गुरमत प्रशिक्षण शिविर लगाने चाहिए, जिसमें अधिक से अधिक तदाद में बच्चों को गुरबाणी से जोड़ा जाना चाहिए। 


एचएसजीएमसी प्रधान ने सीएम मनोहर लाल का जताया आभार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सरकारी अवकाश की घोषणा का स्वागत किया है। संस्था के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने २३ मई को गुरु साहिब के शहीदी दिवस पर सरकारी अवकाश की घोषणा करके सराहनीय कदम उठाया है। इससे सिख संगत गुरु साहिब का शहीदी दिवस मना सकेगी और गुरुद्वारा साहिबान में आयोजित समागमों में भारी तदाद में शीश नवा सकेगी। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब का शहीदी दिवस को समर्पित एक धार्मिम समागम गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक में करवाया जाएगा। इस समागम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति मैंबर जसवंत सिंह दुनियामाजरा, गुरबखश सिंह खालसा, विनर सिंह, साहिब सिंह कैथल सहित अन्य सदस्यगण शिरकत करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?