Home Kurukshetra News पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। आज सर्किट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को लेकर भाजपा की जिला बैठक अध्यक्ष राजकुमार सैनी बिशनगढ के नेतृत्व में हुई। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माला डालकर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि उपाध्याय जी एकात्ममानवाद के प्रणेता थे। उन्होंने कहा कि एक बार कुछ व्यक्ति किसी कार्य के लिए रात्रि को दीनदयाल जी से मिलने कार्यालय पहुंचे जब वह दीपक जलाकर पार्टी का कार्य कर रहे थे जब दीनदयाल जी को मालूम हुआ कि यह लोग मुझसे व्यक्तिगत मिलने आये हैं तब उन्होंने उस दीपक को बुझाकर दूसरा दीपक जलाया उन व्यक्तियों के पूछने पर कि आपने ऐसा क्यों किया तब उन्होंने कि इस दीपक में जो तेल है वह पार्टी कार्य के लिए है और आप मुझसे व्यक्तिगत मिलने आए हैं उन्होंने राजनीति में राष्ट्रभक्ति का एक  आदर्श स्थापित किया।

सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वायस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत उन्होंने कहा कि सरस्वती हैरीटेज बोर्ड मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर 14 फरवरी को आदि बद्री 15 फरवरी कुरुक्षेत्र 16 फरवरी को पेहवा में 21 कुडीय यज्ञ आयोजित करेगा। उन्होंने सारे समाज से अहवान करते हैं कि 16 फरवरी बंसत पंचमी को मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर जगह-2 भंडारे लगाकर इस उत्सव को प्रेम एवं श्रद्धा के साथ मनायें।

इस अवसर पर लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुन्हेरी, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, जिला महामंत्री सुशील राणा, रविंद्र सांगवान, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, सह मीडिया अक्षय, सचिव रेणू खुग्गर, रीना कल्याण, रामकिशन दुआ, राजेन्द्र बाखली, आईटी प्रमुख, विक्रम शर्मा, कार्यालय प्रमुख डा० सुभाष गौड़, मोर्चो के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, जसविंद्र सिंह बहादुरपुर, पृथ्वी सिंह, परमजीत कश्यप, मण्डल अध्यक्ष दीपक चौहान, रजनीश खासपुर, ज्योति खंगवाल, विवेक रावत, रामधारी शर्मा, रघुविंदर सिंह, स० हरमेश सैनी आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?