मनप्रीत कौर ने किया पिहोवा का नाम रोशन : डॉ. खैहरा
न्यूज डेक्स संवाददाता
पिहोवा। पिहोवा के गांव मांडी की मनप्रीत कौर जोकि कॉमर्स संकाय में जिले में प्रथम स्थान पर रही हैं, से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई दी। शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंद्र खैहरा के फोन से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मनप्रीत कौर से बातचीत की। दुष्यंत चौटाला ने मनप्रीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि वह लगन से आगे की शिक्षा प्राप्त करें और अपनी मंजिल तक पहुंचे। उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जजपा नेता डॉ. जसविंदर खैहरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके फोन से मनप्रीत कौर से बातचीत की है और उन्हें बधाई दी है। मनप्रीत कौर ने कॉमर्स में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बेटी के लिए वे किसी भी मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मनप्रीत कौर को आगामी शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई जरूरत महसूस होगी तो वह व पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। बच्चों शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इस प्रकार के बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिहोवा क्षेत्र का नाम पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से लिया जाता है आगे भी यहां के बच्चे बेहतर तरीके से शिक्षा प्राप्त कर और मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़कर पिहोवा का नाम रोशन करेंगे, उन्हें ऐसा विश्वास है। डॉ. खैहरा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार इस प्रकार के बच्चों के आगे बढ़ने में मददगार साबित हुए हैं और समय-समय पर वह ऐसे बच्चों का उत्साहवर्धन भी करते हैं। इसी के चलते ही आज उन्होंने मनप्रीत कौर से बात करने की इच्छा जाहिर की थी।