न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महिला हॉकी के स्मॉल खेलो इंडिया सेन्टर में रिक्त सीटों के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स 09 एवं 10 जुलाई को होंगे। कुवि खेल निदेशालय के निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि ट्रायल्स में 10 वर्ष से 18 वर्ष की महिला प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल्स में भाग लेने के लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग से ली जा सकती है।
उन्होंने ट्रायल्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि ट्रायल्स में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी आवश्यक कागजात जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र, 04 पासपोर्ट साइज फोटो तथा हॉकी किट के साथ दिनांक 09 जुलाई को सुबह 9 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पहुँच जाए।