न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला,6 नवंबर। आज भाजपा पंचकूला ने ज़िला के रायपुररानी मंडल की कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा से विचार विमर्श करने के पश्चात रायपुररानी मंडल अध्यक्ष मदन धीमान ने अपने मंडल की कार्यकारणी की घोषणा की। मंडल कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष दो महामंत्री छह सचिव के साथ एक कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी व आई टी प्रभारी की नियुक्ति की गई।
रायपुररानी मंडल कार्यकारिणी सूची
रतिराम सरपंच, प्रीतम सैनी, मिथुन राणा, कृष्ण पाल व प्रतिभा शर्मा को उपाध्यक्ष विजय कश्यप व कुलदीप राणा को महामंत्री बनाया गया है। कृष्ण चंद गुर्जर, ममता शर्मा, कमलेश, रमेश कुमार, माया रानी व रीना रानी को सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी श्यामलाल को आईटी विभाग नायब ढींडा व मीडिया प्रभारी मुकेश को बनाया गया है।