आर्यन/न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,29 दिसंबर। स्थानीय गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के 4 छात्रें का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर योजना में हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयु कभी भी योग्यता में बाधक नहीं होती, नए विचारों व कठोर परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त होता है। पुरस्कारों के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सातवीं कक्षा के छात्र स्वास्तिक ने गड्ढ़ों की मरम्मत करने वाला रोबोट बनाया है। आठवीं की छात्र दीया ने सीवरेज क्लीनिंग डीवाईस बनाया है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली हिमानी ने कोरोना बूथ डिटेक्टर बनाया है। 10वीं कक्षा के छात्र पार्थ ने कचरा संशोधक यन्त्र का निर्माण किया है। इस अल्प आयु में ही अपने वैज्ञानिक सोच से अपने सपनों को उड़ान देना वास्तव में अद्भुत व प्रशंसनीय है। इंस्पायर अवार्ड के अन्तर्गत चयनित छात्रें को दस-दस हजार रुपए की राशि भारत सरकार के साइंस एवं टेक्नोलॉजी ने प्रदान की। अब ये सभी छात्र जिला, प्रान्त व राष्ट्रीय के इंस्पायर मानक प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, प्रबन्धक पवन गुप्ता व सदस्य रमेश गुलाटी, सुभाष बंसल ने सभी छात्रें व अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रदान की।