Home haryana कुरुक्षेत्र की रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई

कुरुक्षेत्र की रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देहरादून में आयोजित मिस, मिसेज क्वीन इंडिया यूनिवर्स उत्तराखंड सीजन 6 में पूरे भारत वर्ष से बड़ी संख्या प्रतियोगी पहुंचे। इसी अवसर पर कुरुक्षेत्र की प्रमुख प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा एवं समाजसेवी रेणु खुंगर हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप चुनी गई। देहरादून से कुरुक्षेत्र पहुंचने पर रेणु खुंगर का जोरदार स्वागत किया गया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर रेणु खुंगर ने बताया कि देहरादून में मिस्टर, मिस, मिसेज, क्वीन इंडिया यूनिवर्स उत्तराखंड 2023 सीजन-6, रनवे फैशन नाइट उत्तराखंड 2023 और गोल्ड एक्सीलेंस उत्तराखंड अवार्ड्स पंचू रिजॉर्ट में आयोजित किए गए थे।

इसी अवसर पर हरियाणा की तरफ से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। यह कार्यक्रम आर.एस. स्टार प्रोडक्शन ग्रुप और अशोक बंसल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। यह शो 2 दिनों के लिए आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों को कुशल विशेषज्ञों द्वारा आंका गया था।
रेणु ने बताया कि महिला विजेता विजेता पानीपत से मोना खान एवं हरियाणा की मिसेज फर्स्ट रनर-अप रेणु खुंगर खुद रही जबकि सेकेंड रनर-अप दिल्ली की कविता रही। इस अवसर पर ग्रैंड जज के तौर पर सुनीता एस.डी. काबरा और प्रोफेशनल मॉडल एक्ट्रेस अभिलाषा शर्मा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?