Home haryana हरियाणा कला परिषद में लगेंगी एक्टिंग, डांस, म्यूजिक और पेंटिग की एक माह की कक्षाएं

हरियाणा कला परिषद में लगेंगी एक्टिंग, डांस, म्यूजिक और पेंटिग की एक माह की कक्षाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा कला परिषद द्वारा ग्रीष्मकालीन हॉबी कक्षाओं के पंजीकरण प्रारम्भ, 1 जून से लगेंगी कक्षाएं

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जून 2023 माह में निशुल्क अभिरुचि कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिसमें हरियाणा प्रदेश के 10 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थी अभिनय, हरियाणवी नृत्य, हरमानियम, ढोलक, गिटार व गायन इत्यादि तथा पेंटिग के गुर सीख सकते हैं। अभिरुचि कक्षाओं में कुशल प्रशिक्षक अलग-अलग विधा का प्रशिक्षण देंगे। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने दी। उन्होंने बताया कि हॉबी कक्षाएं 1 जून से 30 जून तक चलेंगी, जिनका पंजीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। 1 जून से लगने वाली कक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2023 हैं। कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थी ईमेल के माध्यम से अथवा हरियाणा कला परिषद के कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

हॉबी कक्षाओं के लिए केवल पंजीकरण शुल्क 250 रुपये लिया जाएगा। कक्षाओं का समय सोमवार से शुक्रवार सायं 4 से 6 बजे तक रहेगा। हॉबी कक्षाओं का समापन 30 जून को कला कीर्ति भवन में किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विधार्थी को रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। संजय भसीन ने बताया कि हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली हॉबी कक्षाओं में 10 वर्ष से 70 वर्ष के लगभग 150 से अधिक विद्यार्थी कला के गुर सीख कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है। इसके अलावा हॉबी कक्षाओं के समापन के बाद प्रतिभागियों को हरियाणा कला परिषद द्वारा विभिन्न आयोजनों में मंच भी प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए इस वर्ष भी एक माह की कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?