गुरु चरणों में अरदास के साथ आरंभ की गई श्री अखंड पाठ साहिब जी की पहली लड़ी
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धाभाव व उत्साह के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में आरंभ हुआ। समागम की शुरुआत गुरु चरणों में अरदास के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब की पहली लड़ी से हुई। इससे पहले भारी तदाद में गुरुद्वारा साहिब पहुंची संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवा कर अरदास की। शुभारंभ अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति मैंबर बीबी रविंदर कौर अजराना, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, सीईओ डीपी सिंह, कवलजीत सिंह अजराना, सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, अतिरिकत सचिव राजपाल सिंह, तजिंद सिंह मक्कड़, नरेंद्र सिंह गिल, सुपरवाईजर बलजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, मैनेजर जज सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक प्रमुख अमरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरमीत सिंह सहित संगत मौजूद रहे।
गुरुद्वारा साहिब पहुंची संगत ने नाम सिमरन करते हुए समागम में शिरकत की और श्री अखंड पाठ साहिब शुरु होने पर एकाग्र होकर पाठ श्रवण कर आनंद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की, जबकि मंच का संचालन भाई सुच्चा सिंह ने किया।
उधर कार्यक्रम आरंभ होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा ठंडे पानी और जलजीरा की छबील भी लगाई, तांकि समागम में पहुंचने वाली गुरु प्यारी संगत को भीष्ण गर्मी से राहत मिल सकें। काबिलेजिक्र है कि यह समागम 5 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत श्री अखंड पाठ साहिब की तीन लडिय़ां होंगी और 4 जून को महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जिसमें भारी गिनती में संगत शामिल होगी। इसके अलावा ५ जून को धार्मिक दिवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी व ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे।
हरियाणा कमेटी के समूह मैंबर साहिबान करेंगे शिरकत : प्रधान
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि समागम के समापन पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति जसवंत सिंह दुनियामाजरा, बीबी रविंदर कौर अजराना, विनर सिंह, गुरबखश सिंह, जगसीर सिंह मांगेआना, रमणीक सिंह मान सहित सभी मैंबर साहिबान शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समागम की समाप्ति तक प्रतिदिन रात्रि 7 से 9 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें संगत भारी तदाद में शिरकत करके गुरबाणी श्रवण करेगी। उन्होंने संगत से भी आह्वान किया कि समागम में संगत अधिक से अधिक गिनती में शिरकत करें।