Home haryana जेजेपी संगठन में बदलाव, प्रदेश कार्यकारिणी में 34 पदाधिकारी नियुक्त

जेजेपी संगठन में बदलाव, प्रदेश कार्यकारिणी में 34 पदाधिकारी नियुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी में 34 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है।

जेजेपी ने सरदार हरपाल सिंह कम्बोज और तेज प्रकाश यादव को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर रामफल कोसलिया, सुरेन्द्र बेनीवाल, मास्टर चांदरूप हुड्डा, राजेन्द्र अहरी, नरेश जून, बलजीत मलिक, अशोक सैनी, किरण पूनिया और अतर सिंह रूहिल को नियुक्त किया है। इसी तरह कृष्ण बजिणा, महला राम इस्माइलिया, महाबीर गुलिया, प्रेम सिंह धनखड़, बिजेंद्र शाहू, राव मंजीत सिंह और प्रभुराम गोदारा भी प्रदेश सचिव होंगे।

इनके अलावा जेजेपी ने प्रदेश सह सचिव के पद पर कृष्ण गंगवा, प्रेम धनाना, तेजपाल डागर, सत्यवान बिचपड़ी, बलवंत नालाघाट, भूप सिंह बेरी, सियानंद त्यागी, डॉ. अनंतराम बरवाला और बुट्टा सिंह सहुवाला को नियुक्त किया है। वहीं यशपाल बुडेन, वेदपाल ढिल्लों, सुरेन्द्र ठाकरान, गुरचरण सिंह उरलाना, मास्टर बसंत लाल दहमन, होशियार सिंह किरमच और नरेश यादव को भी प्रदेश सह सचिव बनाया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?