Home Kurukshetra News 8 माह बाद दर्शकों के लिए 10 नवंबर से खुलेगा कुरुक्षेत्र पैनोरमा

8 माह बाद दर्शकों के लिए 10 नवंबर से खुलेगा कुरुक्षेत्र पैनोरमा

by ND HINDUSTAN
5 comments

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,9 नवंबर। आठ माह बाद कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र 10 नवंबर से दर्शकों, पर्यटकों के लिये खुलेगा। केंद्र के परियोजना समायोजक के श्रीनिवासा नेहरू ने बताया कि कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र जोकि कोविड-19 महामारी के कारण गत् 17 मार्च] 2020 को दर्शकों हेतु बंद कर दिया गया था। अब केन्द्र सरकार से मिले दिशा निर्देशानुसार 10 नवम्बर] 2020 से यह दर्शकों हेतु पुनः खोला जा रहा हैं।

नेहरू ने बताया कि इस दौरान आने वाली सभी दर्शकों को कोविड महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु सभी सामान्य नियमों का पालन करना होगा। सर्वप्रथम टिकट काउंटर पर सभी दर्शकों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी तत्पश्चात हाथों को सैनेटाइज करने के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया है कि अपने भ्रमण के दौरान सभी दर्शकों को 2 गज की दूरी को बनाए रखना होगा तथा उन्हें समय-समय पर अपने हाथों को धोना चाहिए। इस संदर्भ में केंद्र के सभी प्रदर्शो को आज सैनेटाइज किया गया।

केंद्र के शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र कुमार दास ने बताया कि केन्द्र में लगे प्रदर्शों को सैंसर लगा कर स्वचालित किया गया है] जिससे दर्शकगण प्रदर्श को बिना छुएं ही प्रदर्शों को संचालित कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रदर्शों को समय-समय पर कुछ अंतराल पश्चात सैनेटाइज करने की भी उचित व्यवस्था केंद्र के द्वारा की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?