Home haryana रोहतकःबोहर गांव में 10.11 एकड़ भूमि में काटी गई तीन अनाधिकृत कॉलोनियों को गिराया गयाःडीसी

रोहतकःबोहर गांव में 10.11 एकड़ भूमि में काटी गई तीन अनाधिकृत कॉलोनियों को गिराया गयाःडीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

इन कॉलोनियों में दो डीपीसी, सीवरेज लाइन व कच्चा रोड़ नेटवर्क किया गया ध्वस्त

नागरिक अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण/कॉलोनी में न करें निवेश

नियमित अंतराल पर अनाधिकृत निर्माण/कॉलोनी गिराने का चलाया जाता है अभियान

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला नगर योजनाकार के माध्यम से शहर के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में गांव बोहर में 3 अवैध कालोनियों में लगभग 10.11 एकड़ भूमि में काटी गई अवैध कालोनियों में 2 डीपीसी, सिवरेज लाईन, कच्चा रोड़ नेटवर्क को तोड़ा गया।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनाधिकृत निर्माण व कॉलोनियों को गिराने का नियमित अंतराल पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों का आह्वïान किया है कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों में निवेश न करें, क्योंकि इन्हें हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा अनाधिकृत रूप से पनप रही कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप कौर व सहायक नगर योजनाकार मनीष दहिया ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में प्लॉट में अपनी जमा पूंजी निवेश करने से पूर्व नगर योजनाकार कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में जानकारी ले सकते है। आज तोड़-फोड़ अभियान के दौरान डयूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसी लाल, सहायक नगर योजनाकार मनीष दहिया व कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद था।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?