न्यूज डेक्स पंजाब
लुधियाना। जालंधर से चलने वाली 11 ट्रेनों का ठहराव 15 और 20 जून के बाद लुधियाना स्टेशन पर नहीं होगा। दरअसल लुधियाना स्टेशन में बड़े पैमाने पर बदलाव और सौंदर्यीकरण का काम हो रहा,जिसके बाद पूरे स्टेशन का नक्शा बदलने वाला है। इसी के मद्देनजर यह शैड्यूल बनाया गया है। ट्रेनों के चलने काम प्रभावित न हो और अन्य किसी तरह की परेशानी यात्रियों को न आए इसलिए फिरोजपुर मंडल ने कुछ समय के लिए जालंधर से दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रेनें जो लुधियाना होकर जाती हैं, उनका स्टॉपेज ढंडारी कलां में रखा है। इसी के साथ आराम करने व रात रुकने के लिए रिटायरिंग रूम में बुकिंग भी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। स्टेशन पर काम के चलते यात्री परेशान न हो। इसलिए उन्हें जानकारी दी जा रही है। जालंधर से लुधियाना जाने वाली 11 ट्रेनों को 6 किलोमीटर पहले ही ठहराव दिया है।
जालंधर से जाने वाले यात्री परेशान न हो, इसलिए पहले दी जानकारी
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लुधियाना से 6 किलोमीटर पहले ही ढंडारी कलां में बड़ा स्टेशन है, जो यात्री लुधियाना जा रहे हैं। वे पहले ही अपना इंतजाम करके रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए। रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 जून के बाद अगले आदेशों तक ट्रेनें ढंडारी कलां में ही रुकेगीं।
ये 5 ट्रेनें ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकेंगी
अमृतसर-हरिद्वार (12054), अमृतसर-बनमनखी (14618), जालंधर सिटी-दरभंगा (22552), अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी(12408), अमृतसर-दरभंगा (15212)
ये 6 ट्रेनें 20 जून के बाद ढंडारी कलां में रुकेंगी
अमृतसर-इंदौर (19326), अमृतसर-सहरसा (12204), अमृतसर-नई दिल्ली (12498), अमृतसर-नई दिल्ली (12460), अमृतसर-जयनगर (14674)