योग प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित होने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों को योग सिखाएंगे
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 10 नवंबर। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं हरियाणा योग परिषद के संयुक्त तत्वधान में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर राज्य के सभी जिलों में चल रहे हैं। इन योग प्रशिक्षण शिविरों में डीपीई और पीटीआई को योग में प्रशिक्षित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि तीसरे दिन भी कुरुक्षेत्र जिला के शारीरिक शिक्षकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में काफी उत्साह दिखाया।
कौशिक ने बताया कि शिविर में पाला राम पतंजलि की तरफ से कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। उनकी पूरी टीम बड़ी निष्ठा से इस प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिभागियों को योग करवा रही है। शिविर में मनजीत सिंह योगा स्पेशलिस्ट, आयुष विभाग की श्वेता देवी, हरियाणा योग परिषद के कमल किशोर व बाला देवी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह भी इस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
कौशिक ने बताया कि मंगलवार को मास्टर ट्रेनर के द्वारा सुबह 7:30 से 8 बजे तक प्रातः योगिन जोगिन करवाई गई। 8:00 से 9:00 बजे तक शारीरिक शोषटव के लिए योगासन, 9:00 से 9:30 तक षट्कर्म जल नेती और रबड़ नेती करवाई गई। 10:30 से 11 तक सामूहिक चर्चा, 11:00 से 12 बजे तक योग परिचय एवं गीता सार 12 से 1 बजे तक शरीर रचना विज्ञान व प्राणायाम बारे जानकारी दी गई।
कौशिक ने बताया कि दोपहर भोजन के उपरांत 3:00 योग शिक्षण में 8वीं कक्षा की पाठ्य पुस्तक जोगी योग पर आधारित जानकारी, 3:30 से 4:30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के लिए प्राणायाम ध्यान के बारे में बताया गया। सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बलविंदर सिंह व महेंद्र सिंह अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं। आज सभी प्रशिक्षणार्थियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने भी योग के महत्व के बारे में बताया।