Home haryana हरियाणा शिक्षा बोर्ड के माध्यम से अन्य बोर्ड के फेल विद्यार्थी भी दे सकेंगे परीक्षा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के माध्यम से अन्य बोर्ड के फेल विद्यार्थी भी दे सकेंगे परीक्षा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अन्य बोर्डों से फेल परीक्षार्थियों के भविष्य के मध्यनजर क्रेडिट ट्रांसफर पोलिसी (सीटीपी) के तहत परीक्षा हेतु सुनहरा अवसर दिया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो अन्य बोर्डों की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में पिछले पांच वर्षों से चार विषयों में अनुत्तीर्ण रहे है, वह अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सितंबर-2023 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) के तहत बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी सीटीपी के लिए 1100 रुपए एवं सीनियर सेकेंडरी सीटीपी परीक्षा के लिए 1150 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

परीक्षार्थी बिना विलम्ब शुल्क 18 जून तक तथा 100 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 19 जून से 30 जून, 300 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 1 जुलाई से 15 जुलाई तथा 1000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित 16 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषय/विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क देय होगा। परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय संबंधित कक्षा के फेल कार्ड को दोनों तरफ से स्कैन कर अपलोड करते हुए आवेदन फार्म व मूल प्रमाण-पत्र बोर्ड कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर-अन्दर सहायक सचिव (मुक्त विद्यालय) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के पते पर भिजवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र जारी नहीं किया जाएगा। आवेदन/पंजीकरण की तिथियों से अभिप्राय है कि सफल पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क का बोर्ड के निमित बैंक खाते में जमा होना।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?