Home haryana केयूःराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने के लिए आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे मुख्यातिथि

केयूःराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने के लिए आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे मुख्यातिथि

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में शुक्रवार को हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में कॉलेजों के प्राचार्यों व शिक्षकों के लिए 16 जून को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें केयू से सम्बन्धित महाविद्यालयों, संस्थानों में एनईपी 2020 को लागू करने का रोडमैप बताया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्चतर शिक्षा हरियाणा आनंद मोहन शरण, आईएएस मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन के अनुसार और कुवि कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों व संस्थानों के यूजी प्रोग्राम्स में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रोजगारोन्मुखी नीति है जो युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। 

केयू डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कार्यशाला में संबंधित महाविद्यालयों की पांच सदस्य शिक्षकों की टीम में प्राचार्य, टाइम टेबल व आईक्यूएसी इंचार्ज, एनईपी नोडल ऑफिसर सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल होंगे। इस कार्यशाला में महाविद्यालयों के लगभग 1000 शिक्षक, कॉलेजों के प्राचार्य व अधिकारी मौजूद होंगे तथा कार्यक्रम संबंधी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?