Home haryana यमुनानगर में जारी है अवैध कालोनियों पर कार्रवाई

यमुनानगर में जारी है अवैध कालोनियों पर कार्रवाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

यमुनानगर।जिला नगर योजनाकार डीआर पचीसिया ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार अवैध कालोनियों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में गांव नागल तहसील जगाधरी जिला-यमुनानगर की राजस्व संपदा में अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र- 3 औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को गिराया गया है। इस एरिया में एक औद्योगिक भूखंड और कार्यालय कक्ष की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया । उन्होंने बताया कि एक्सईएन पंचायती राज शिव कुमार भारद्वाज को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया और एसएचओ जठलाना संदीप सिंह द्वारा पुलिस बल प्रदान किया गया। इस मौके पर जेई राज सिंह भी उपस्थित थे।   
डीटीपी ने जिले की जनता से अपील की है कि वह ऐसी अनधिकृत कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश न करे। भूखंड खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व भूमि उपयोग परिवर्तन अनुमति प्राप्त करने के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के पोर्टल में आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए यदि आवश्यक हो तो किसी भी कार्य दिवस में जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?