Home haryana प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की तीसरी अध्ययन यात्रा शिमला के लिए रवाना, केयू कुल सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की तीसरी अध्ययन यात्रा शिमला के लिए रवाना, केयू कुल सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा सरकार के चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर रमणीक सिंह मान ने किया यात्रा का स्वागत, सिरोपा डाल किया सम्मान

यात्रा के पहले दिन दगशाई की एतिहासिक कालापानी जेल और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का किया अवलोकन 

न्यूज़डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा तीन दिवसीय तीसरी अध्ययन यात्रा आज शिमला के लिए सुबह ब्रह्मसरोवर स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड आफिस के आगे से रवाना हुई। तीन दिवसीय शिमला अध्ययन यात्रा को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुल सचिव डा.संजीव शर्मा ने हरी दिखा कर रवाना किया। कुल सचिव ने यात्रा में शामिल पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पत्रकारों को जीवन में मानसिक तनाव दूर होता है और उन्हें अपने कार्य क्षेत्र को और बेहतर करने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है,जोकि सराहनीय कदम है। इस अध्ययन यात्रा पंचकूला स्थित एेतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में हरियाणा के चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर सरदार रमणीक सिंह मान ने स्वागत किया और सिरोपा भेंट किया। पत्रकारों ने इस अवसर गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और मुख्य ग्रंथी  ज्ञानी जगजीत सिंह ने सभी पत्रकारों की गुरुद्वारा में अरदास कराई। इस मौके पर एचएसजीएमसी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध,शिव चरण सिंह, प्रबंधक परमजीत सिंह,डा.हरनेक सिंह भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्लब के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल,प्रधान रामपाल शर्मा, चेयरमैन राजेश शांडिल्य ने बताया कि प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र पत्रकारों के कार्यशालाएं, होली और दीपावली मिलन समारोह,लोहड़ी एवं तीज उत्सव आयोजित करने के साथ प्रेस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके उनका बौद्धिक बढ़ाने के लिए प्रबुद्ध चिंतकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है। अभी तक हुई तीन अध्ययन यात्राओं की इसी कड़ी में मथुरा,वृंदावन के बाद शिमला अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर शिमला माल रोड स्थित गेयटी हाल में वर्तमान दौर पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के पहले पत्रकारों ने हिमाचल की कुमारहट्टी स्थित दगशाई का भ्रमण किया और ब्रिटिशकाल की उस एेतिहासिक जेल अवलोकन किया,जिसमें देश के कई क्रांतिकारियों को ब्रिटिश हुकूमत के दौरान भारी यात्नाएं दी गई। यह देश की एक एेसी जेल है,जहां महात्मा गांधी और नाथू राम गौडसे दोनों जेल में रह चुके हैं। इसके पश्चात पत्रकारों के दल ने शिमला समरहिल स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ( ब्रिटिशकाल के वायसराय हाऊस 1888 से 1947 तक) का अवलोकन किया। इस यात्रा में यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल,रामपाल शर्मा,राजेश शांडिल्य,बृजेश द्विवेदी,विकास बतान,राजेश सैनी,अशोक यादव,देवीलाल बारना,डा.प्रदीप गोयल,नरेंद्र शर्मा,सुनील धीमान,प्रदीप आर्य,कमल सैनी,तुषार सैनी,नवोदित,दिलबाग सिंह,राहुल शर्मा,प्रदीप शर्मा,सुदेश गोयल,गुरदीप गुजराल,पृथ्वी सिंह,विजय कश्यप,नरेंद्र भारद्वाज,सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह,अजय ठाकुर,शिव ज्योतवाल,जसबीर भट्ट,मोहित सैनी,यश्वीर सिंह,विक्रम इत्यादि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?