जीओ गीता परिवार शाहाबाद की कार्यकारिणी का हुआ गठन
रवि कांत गोयल चेयरमैन एवं हर्ष सलूजा बने संयोजक
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में जीओ गीता परिवार शाहाबाद की बैठक गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। जिसमें जीओ गीता परिवार शाहाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने चेयरमैन का कार्यभार रविकांत गोयल और संयोजक का दायित्व हर्ष सलूजा को दिया। संजय गुप्ता सह संयोजक की भूमिका में रहेंगे। सचिव का दायित्व राज मक्कड़ और सह सचिव अश्विनी वधावन होंगे। निधि प्रमुख की सेवा राजेंद्र बतरा को सौंपी गई। जहां मनोज सलूजा को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाया गया वही पत्रिका एवं गुल्लक प्रमुख की सेवा ज्ञान चंद प्रजापत और देवेंद्र शर्मा करेंगे। सत्संग एवं यज्ञ प्रमुख का कार्यभार राजू सपड़ा, चरणजीत कथूरिया, विकास चड्ढा और नवीन मंगला को मिला। संरक्षक मंडल में खरैती लाल मक्कड़, राममूर्ति शर्मा, मलिक विजय आनंद, बलदेव राज चावला, सुरेंद्र बजाज, महेश गुप्ता एवं जगदीश चानना रहेंगे। रमेश सचदेवा को ऑडिटर और पवन गुप्ता को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहने के लिए प्रेरित किया।