Home haryana निर्धारित समय अवधि में पूरा करें नालों की सफाई का कार्य :- नगर निगम आयुक्त अजय कुमार

निर्धारित समय अवधि में पूरा करें नालों की सफाई का कार्य :- नगर निगम आयुक्त अजय कुमार

by ND HINDUSTAN
0 comment

नालों पर किये गए अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

प्रतिदिन कूड़े का निष्पादन किया जाये सुनिश्चित

सफाई व्यवस्था को लेकर डीसी ने निगम क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

रोहतक ।   उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त अजय कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ड्रेनों व नालों की सफाई का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने आज प्रात: नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि हिसार रोड के नालों की सफाई का कार्य 2 दिन के भीतर पूरा किया जाए और इसके तुरंत पश्चात गोहाना रोड स्थित नाले की सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने गांव बोहर के नाले की तकनीकी खामियों को भी दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी ने नालों पर अतिक्रमण कर रखा है तो उसे हटाया जाए। नालों पर अतिक्रमण होने की वजह से उनकी सफाई होने में बाधा आती है। परिणामस्वरूप बरसात के समय में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

उपायुक्त अजय कुमार ने शिवाजी कॉलोनी, हिसार रोड़, गोहाना रोड़ व गांव बोहर की ड्रेनों व नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इससे पहले गांधी कैंप, पुरानी आईटीआई, शिवाजी कॉलोनी, झज्जर चुंगी, पुराना शुगर मिल रोड़, भिवानी रोड़, जींद रोड़, हिसार रोड़, शीला बाईपास, सोनीपत रोड़ व दिल्ली रोड़ पर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी कैंप में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांधी कैंप की मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित करके उन्हें प्रेरित करें कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंक कर केवल कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें। 

पुरानी आईटीआई क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश दिए कि सप्ताह में 1 दिन क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भिवानी रोड़ पर डे्रन नंबर 8 के समीप सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण भी किया और निर्देश दिया कि प्रतिदिन कूड़े का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व मंदीप धनखड़, सहायक नगर योजनाकार तिलक राज, मुख्य सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक विपिन व सुमित फोगाट आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?