Home haryana रोजगार मेले का 17 सितंबर को होगा आनलाईन आयोजन

रोजगार मेले का 17 सितंबर को होगा आनलाईन आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर 2021 को जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र यूईआईजीबी केयूके द्वारा एक आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार का स्थान और समय नियोक्ता द्वारा स्वयं निर्धारित किया जाएगा तथा आवेदकों को रोजगार कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए प्रार्थी विभाग की वेबसाइट एचआरईएक्स.जीओवी.ईन पर 17 सितम्बर 2021 तक पंजीकरण करा सकते है। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक आवेदक भाग लेने के पात्र होंगे। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित रोजगार कार्यालय में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे के बीच सम्पर्क किया जा सकता है। सभी रोजगार की चाह रखने वाले लोगों को भी विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज करवाना अनिवार्य है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?