Home haryana केयू से संबंधित कॉलेजों/संस्थानों के स्नातक (यूजी) प्रोग्राम्स में एनईपी के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी

केयू से संबंधित कॉलेजों/संस्थानों के स्नातक (यूजी) प्रोग्राम्स में एनईपी के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के संबंधित कॉलेजों/संस्थानों के स्नातक (यूजी) प्रोग्राम्स में एनईपी के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यशाला में एनईपी के हर पहलू को बारीकी से समझाया गया, जिसमें एनईपी-2020 सम्बन्धित हर शंका का समाधान किया गया।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु तैयार विस्तृत दिशा-निर्देशों की विवरणिका भी प्रकाशित की गई थी, जिसमें स्कीम-ए के तहत मल्टीडिसीप्लिनरी डिग्री प्रोग्राम, स्कीम-बी के तहत सिंगल मेजर (प्रथम वर्ष के बाद), स्कीम-सी सिंगल मेजर डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत आर्ट्स, लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस व स्कीम-डी के तहत इंटर डिसिप्लिनरी डिग्री प्रोग्राम, एनईपी करिकुलम फ्रेमवर्क, सहित यूजी सिंगल मेजर डिग्री प्रोग्राम, यूजी मल्टीडिसीप्लिनरी प्रोग्राम, यूजी इंटर डिसिप्लिनरी आदि एनईपी लागू करने की तमाम जानकारी दी गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के यूजी प्रोग्राम्स में प्रदेश में सबसे पहले एनईपी को लागू किया गया था। अब केयू के सम्बन्धित संस्थानों व कॉलेजों के यूजी प्रोग्राम्स में एनईपी-2020 को लागू किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?