Home haryana कुछ छोड़ा,कुछ को रौंदाःअवैध कालोनियों पर कार्रवाई,ढाक के तीन पात

कुछ छोड़ा,कुछ को रौंदाःअवैध कालोनियों पर कार्रवाई,ढाक के तीन पात

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा बीड़ पिपली में पनप रही अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को किया नष्ट

उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण, सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। लो जी फिर शुरु हुई दिखावटी कार्रवाई और दावें शुरु कि अवैध कालोनियों में किए गए निर्माण नष्ट किए जा रहे हैं,जबकि बताने वाले हकीकत बताने वाले कहते हैं कि यह कार्रवाई कुछ छोड़ा कुछ को रौंदा जैसी है। वास्तविकता यह है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के इस तरह के निर्माण की जाने की जहमत कोई नहीं उठाता। हालांकि जिला नगर योजनाकार की टीम का दावा है कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार राजस्व संपदा गांव बीड़ पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पिपली चिडिय़ा घर के सामने विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अरविंद्र ढुल ने जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि राजस्व संपदा गांव बीड़ पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पिपली चिडिय़ा घर के सामने विकसित हो रही अवैध कालोनी में उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

डीटीपी अरविंद्र ढुल ने कहा कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार नगर परिषद के अधिकारी संदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा गांव बीड़ पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पिपली चिडिय़ा घर के सामने सरस्वती चैनल के दोनों तरफ पनप रही 1 अवैध कॉलोनी में निर्मित मिट्टïी की सडक़ों के जाल, डीपीसी, सीवरेज लाईन, बिजली के खंबों, प्लांटों की नींवों आदि को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा गांव बीड़ पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पिपली चिडिय़ा घर के सामने में अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरुरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्टï करने का काम किया गया है।

उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदें और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करे। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी रजिस्ट्री करने से पहले सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध कालोनियों में कोई प्लॉट खरीदता है तो उसके विरुद्ध भी डीटीपी कार्यालय द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जिसमें 50 हजार का जुर्माना व 3 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई ग्रुप हाउसिंग स्कीम दीनदयाल हाउसिंग स्कीम, अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत 5 एकड़ भूमि पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है, जिसमें आवेदन करके कॉलोनी काटने की जरूरी अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?