Home haryana आपातकाल थोपकर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या: ओम प्रकाश धनखड़

आपातकाल थोपकर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या: ओम प्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

आपातकाल के बहाने धनखड़ ने कांग्रेस को कोसा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

पटौदी।   आपात काल को देश के इतिहास में काला अध्याय बताते हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। पटौदी में गौरवशाली रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आपातकाल को याद करते हुए कांग्रेस को कोसा। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र पर कुठाराघात कर देश पर आपातकाल थोपा था। विरोधी स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा देश को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश का मान बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। 9 सालों में पीएम मोदी ने यह साबित किया है कि भारत एक महान शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका की संसद में मोदी-मोदी का नारा सुनकर हर भारतवासी का दिल आनंदित हो रहा है। अमेरिकी सांसदों  द्वारा मोदी के भाषणों पर तालिया बजाना यह साबित करता है कि यह नया भारत है  और ताकतवर भारत है। 


कांग्रेस पर हमलावर होते हुए धनखड़ ने कहा कि उनके समय में तो जूता उतरवाकर तलाशी ली जाती थी, तब हर भारतवासी अपने आपको शर्मशार महसूस करता था। मोदी जी के नेतृत्व में आज हम बदलते हुए भारत को देख रहे हैं कि कैसे विदेशों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के सम्मान में खड़े हो रहे हैं तो कोई चरण छू रहा है, गले मिल रहे हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। आस्ट्रेलिया का राष्ट्राध्यक्ष मोदी को बोस कहकर संबोधित कर रहा है, यही बदलता हुआ भारत है।
श्री धनखड़ ने कहा कि वसुदैव कुटुम्बकम की नीति पर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी के आदर में दुनिया के नेता सिर झुका रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अमेरिका में सहस्र चंद्र के दर्शन मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को करा दिए, ये गौरव के पल हम सभी के लिए आनंददायी हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है जिससे देश आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक सहित विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। मोदी ने हर गरीब के  घर की रसोई में गैस सिलेंडर पहुंचाया, हर गरीब के घर शौचालय बनवाया, देश को साफ सुथरा बनाने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम शुरू की।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल और उनके द्वारा देश विभाजन की घटना को देश कभी भूल नहीं सकता।

 इस मौके पर उन्होंने  पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले कांग्रेस शासन में किसानों को ढाई-ढाई रुपये के चेक मिलते थे। आज हुड्डा साहब और उनके बेटे बड़ी-बड़ी बात करते हैं तो वे बताएं कि उन्होंने क्या कभी किसानों का बाजरा खरीदा, क्या कभी ईमानदारी और पक्षपात के बिना किसी को नौकरी दी। इस मौके पर उन्होंने जनता से अच्छा काम करने वाली भाजपा सरकार को तीसरी बार मौका देने की अपील की, जिस पर लोगों ने हाथ खड़े करके हां भी भरी। इस मौके पर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, सोहना के विधायक संजय सिंह, कोसली के विधायक लक्ष्मण, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावत, अटेली के विधायक सीताराम, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक तंजपाल तंवर, प्रदेश सचिव मनीष यादव, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रीतम चौहान, नरेंद्र पटेल, समय सिंह भाटी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व नेता उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?