स्वामी अभिरामाचार्य ने वीरेश शांडिल्य को बताया सनातन धर्म का चंद्रशेखर आजाद
स्वामी अभिरामाचार्य बोले- विश्व हिन्दू तख्त सनातन धर्म की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा
न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य के निवास पर प्रयागराज से विशेष तौर पर पधारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिष्य स्वामी अभिरामाचार्य का शांडिल्य के निवास पर जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने स्वामी अभिरामाचार्य को दोशाला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय हिंदू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर शिव ओम मिश्रा व नोएडा के पवन त्यागी भी खास तौर पर मौजूद थे। स्वामी अभिरामाचार्य ने कहा कि शांडिल्य के नेतृत्व में जो अयोध्या से विश्व हिन्दू तख्त का गठन हुआ है, यह सनातन धर्म के लिए योगी और उपयोगी दोनों साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि वीरेश शांडिल्य सनातन धर्म के चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, खुदीराम बोस हैं और उन्हीं की सोच पर वह सनातन धर्म को मजबूत कर रहे हैं। यह नहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के माध्यम से देश में खुलेआम आतंकवाद के खिलाफ, देशद्रोही ताकतों के खिलाफ बेखौफ होकर मुखर होते हैं। राष्ट्र को उन पर गर्व है। स्वामी अभिरामाचार्य ने कहा कि विश्व हिन्दू तख्त सनातन धर्म की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आज सनातन धर्म को बचाने के लिए हमें एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश नहीं, पूरा विश्व मोदी, योगी, शाह पर गर्व करता है। और ऐसी ही सोच देश के युवाओं को सनातन धर्म की मजबूती के लिए बनानी होगी। स्वामी अभिरामाचार्य ने कहा कि वह वीरेश शांडिल्य के विश्व हिन्दू तख्त के साथ है और जल्द ही वीरेश शांडिल्य का प्रयागराज में स्वागत होगा। स्वामी अभिरामाचार्य वीरेश शांडिल्य को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की नोएडा में होने वाली कथा का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, सतीश सिंगला, पंकज शर्मा भी मौजूद थे।