न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला,16 नवंबर। सेक्टर 3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शहीद भगत सिंह जागृति मंच के सौजन्य से शहीद करतार सिंह सराभा का 105वां बलिदान दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद सराभा के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने सराभा की जीवनी के बारे में बताया जिन्होंने कहा था कि “सेवा देश दी जिंदडिये बड़ी औखी, गल्लां करनियां ढेर सुखल्लियाँ ने,जिन्हें देश सेवा विच पैर पाया,ओहना लाख मुसीबतां झल्लियां ने” सराभा का जीवन बहुत ही कष्टदायक रहा, इस काम को बखूबी करने की प्रेरणा देशवासियों को दी, मिलिट्री कंटोनमेंट ने फरवरी 1915 में विद्रोह की योजना बनाकर शहीद सराभा ने अंग्रेजी हुकूमत के दिलों में खौफ पैदा किया और देश के नौजवानों में राष्ट्रप्रेम की भावना भरी।इस अवसर पर मंच के सचिव अक्षय मदान, आशु, दीपांकर, प्रशांत, लवली, भीम साहनी, सुखलाल व मुकेश भी उपस्थित रहे।