कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : अनुराग ढांडा
कांग्रेस के 8-10 विधायक को लेकर बीजेपी में शामिल हो सकता है भूपेंद्र हुड्डा : अनुराग ढांडा
न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कलानौर हलके के गांव कबूलपुर के अलावा कई कार्यक्रम में यह दावा कर रहे हैं।इसी के साथ वह लगातारविभिन्न मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस को घेर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। खट्टर सरकार ने प्रदेश को बरबादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमजोर विपक्ष की वजह से भाजपा की तानाशाही बढ़ी है। लोगों को शक है यदि 8-10 विधायक कांग्रेस के आ गए तो कहीं भाजपा की सरकार न बनवा दें।