न्यूज डेक्स संवाददाता
दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भाजपा सरकार को आगाह किया है कि अगर तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है तो भाजपा सरकार को कमियां दूर करनी होगी। उन्होंने नवंबर 2024 में लोकसभा चुनाव होने के भी संकेत दिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर समय पर चुनाव होते हैं तो इससे रचनात्मक बदलाव आ सकते हैं। उन्होंने खेती और नौकरी के पोर्टल में सुधार करना जरूरी बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र में भी सुधार की जरूरत है।
बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को भी दी सलाह दी कि आज सब जानते हैं कि कांग्रेस बंटी हुई है। तीन कांग्रेसी नेताओं को हुड्डा को जोड़ना चाहिए था। उनका इशारा रणदीप सुरजेवाला,कुमारी सैलजा और किरण चौधरी की ओर था,जिनकी दो दिन पहले की गई प्रेसवार्ता राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में रही थी। बीरेंद्र सिंह ने जेजेपी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जेजेपी नेताओं की बातों से जनता कतई भ्रमित नहीं होगी। राजस्थान में जेजेपी की कोई भूमिका नहीं।