Home haryana जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल स्पर्धा में हरियाणा की लड़कियों ने जीता सिल्वर

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल स्पर्धा में हरियाणा की लड़कियों ने जीता सिल्वर

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ाया विजेताओं को हौंसला

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई 43वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा की लड़कियों की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हरियाणा टीम के कोच सतबीर सिंह ने बताया कि सिल्वर मैडल जीतने के बाद हरियाणा के खिलाड़ी सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर मिले। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए न केवल उनके साथ फोटो करवाई, बल्कि उन्हें भविष्य के शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खेल एवं खिलाडियों को प्रोत्साहन देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। गांव स्तर पर नर्सरियां खोलकर तमाम खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा अनेक ऐसी योजनाएं भी लागू की गई है जो खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तराशन में कामयाब हो रही है। यही वजह है कि हरियाणा के खिलाड़ी नेशनल एवं इंटरनेशनल दोनों ही तरह की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।इस अवसर पर कोच जोगेंद्र आर्य भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?