Home haryana प्रवीण आत्रेय ने संभाला सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा में मीडिया सचिव का पदभार

प्रवीण आत्रेय ने संभाला सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा में मीडिया सचिव का पदभार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा में नव नियुक्त मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य उपस्थित रहे। प्रवीण आत्रेय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, वह उसे पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। 

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए अमित आर्य ने कहा कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन के जो काम किए हैं, उससे उन्होंने हरियाणा की राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि नेता सेवा के लिए होता है न कि अपने निजी लाभ के लिए। राजनीति व्यवसाय नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचती है और यह  सरकार व जनता के बीच एक पुल का काम करती है। पत्रकारों के कल्याण के लिए भी मुख्यमंत्री ने ही सोचा और पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया और इसे महंगाई के इंडेक्स के साथ जोड़ दिया है। इसके अलावा, हर जिले में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की है। 

पिछले साढ़े 8 वर्षों में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया – प्रवीण आत्रेय

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े 8 वर्षों में जिस प्रकार का पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता को दिया है, उससे आम हरियाणावी का जीवन सुगम हुआ है। सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया है, इससे आज राज्य की जनता बेहद प्रसन्न है। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है, ताकि पात्र लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन के जितने कार्य किए हैं, ऐसा करने का पहले की सरकार में किसी ने भी नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा कई योजनाओं के मामले में दूसरे प्रांतों के लिए भी अनुकरणीय बना है। कल ही 45-60 वर्ष के अविवाहित पुरुष और महिलाओं के लिए पेंशन शुरू करने की योजना के मामले में भी हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार परिवार पहचान पत्र बनाकर 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की आर्थिक उन्नति कर रही है। जबकि विपक्ष के नेता कहते हैं कि परिवार परेशान पत्र बनाया है। वास्तव में पीपीपी से आमजन को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ उनके घर द्वार पर मिल रहा है। आज राज्य में विपक्ष की राजनीति खत्म हो गई है। विपक्ष हमेशा पारदर्शिता की मुखालफत करता है। पहले की सरकार में क्षेत्रवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार होता था। जबकि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा डीबीटी का उपयोग कर वृद्धजनों को पेंशन सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। इसलिए विपक्ष को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के मुकाबले वर्ष 2019 में भाजपा का वोट शेयर 3.5 प्रतिशत बढ़ा है, जो हरियाणा में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने ढांचागत विकास पर अत्यधिक जोर दिया है, जिससे रोजगार के अवसर तो बढ़े ही हैं, साथ ही राज्य में निवेश भी आया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?