न्यूज डेक्स मध्यप्रदेश
दमोह। 17 अप्रैल को दमोह में हुए उपचुनाव में ड्यूटी पर तैनात किए गए 800 शिक्षकों में से 17 शिक्षकों की कोविड-19 से मौत हो गई है।दमोह के डीएम कृष्ण चैतन्य ने इसकी पुष्टि की है। चुनावी ड्यूटी पर तैनात इन आठ शिक्षकों में से दो सौ शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए थे। गौरतलब है कि दो मई को पांच राज्यों में चुनावी नतीजों के साथ उप चुनावों के परिणाम भी आए थे।इनमें दमोह में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित करने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी को 17 हजार 97 वोटों के अंतर से पराजित किया था।वहीं शाम को दूसरी कांग्रेस को इस जीत के साथ बुरी खबर यह मिली की कांग्रेस के प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह की कोरोना से मृत्यु हो गई। पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह दमोह के प्रभारी थे। इसके अलावा भी कई बड़े नेताओं के कोरोना संक्रमित हुए है।