Home Kurukshetra News दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

ब्रह्मचारियों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, सुपारी, फल और गंगाजल से भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत सावन पूजन किया। सावन पूजन में उन्होंने पावन शिवलिंग पर अभिषेक भी किया। इसी अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी के सानिध्य में ब्रह्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पंचकेश्वर मंत्रों तथा नियमित महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व है। भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव को समर्पित रहने वाले भक्तों को जीवन में कष्टों और मृत्यु का भी भय नहीं रहता है। शिव भक्ति करने वाले जो लोग दूसरों का भला चाहते हैं, भगवान उन भक्तों का कल्याण करते हैं। ब्रह्मचारी को पूजन आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, के.के. कौशिक, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?