Home Kurukshetra News महाबीर गुड्डू बने हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक

महाबीर गुड्डू बने हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक

by ND HINDUSTAN
0 comment


संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,22 जनवरी। हरियाणा कला परिषद कला और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हरियाणा कला परिषद के चार मंडल बनाए गए, जिसमें कलाक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य करते हुए कला और कलाकारों का संवर्धन व संरक्षण कर रहे हैं। इसी उद्देश्य के लिए हरियाणा के सुप्रसिद्ध कलाकार महाबीर गुड्डू को हरियाणा कला परिषद हिसार मण्डल के अतिरिक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। गत दिवस हरियाणवी कलाकार महाबीर गुड्डू ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन की उपस्थिति में अपना पद सम्भाला।प्रदेश के लोक कलाकार को कला परिषद के अहम पद पर नियुक्त करने हेतु संजय भसीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया तथा महाबीर गुड्डू को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

वहीं महाबीर गुड्डू ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद लम्बे समय से प्रदेश की संस्कृति का विस्तार करने में प्रयासरत है। ऐसे में उनके द्वारा हिसार मण्डल के अतिरिक्त निदेशक पद पर कार्य करते हुए तथा संजय भसीन के नेतृत्व में कला के नए आयाम स्थापित किये जाएगें। वहीं कोरोना महामारी में कलाकारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महाबीर गुड्डू ने आश्वासन दिया कि हिसार मण्डल में कोई भी कलाकार अछूता नहीं रहेगा तथा सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार संजय वशिष्ट, कला परिषद के कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जैकी शर्मा, ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज, देवीदत्त, राजेश, हरिकेश पपोसा आदि ने भी पुष्पदण्डिका देकर महाबीर गुड्डू का अभिनंदन किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?