Home haryana कांग्रेस सदस्यों की टीम ने नग्गल एरिया में चलाया राहत  अभियान 

कांग्रेस सदस्यों की टीम ने नग्गल एरिया में चलाया राहत  अभियान 

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला शहर। अंबाला में आई बाढ़ की मार झेल रहे  लोगों के लिए प्रशासन के साथ-साथ  कांग्रेस सदस्यों की टीम राहत  अभियान चलाए हुए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पंजाब व चंडीगढ़  के सह प्रभारी चेतन चौहान व उनकी टीम ने आज लगातार चौथे दिन भी नग्गल  क्षेत्र के गांव सकराहो, इस्माइलपुर, मटेहरी, अदोमाजरा में  राहत अभियान चलाते हुए लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। राहत अभियान में आर्मी का पूरा सहयोग किया। गांव सकराहो डेरा से 6 लोगों का रेस्क्यू करवाया गया। चेतन चौहान ने इस मौके पर कहा कि आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस सदस्यों की समस्त टीम बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। लोगों तक हर संभव मदद पहुँचाने का  पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा की जब तक सभी इलाकों से पानी पूरी तरह से नहीं उतरता। तब तक हमारी पूरी टीम बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी। चेतन चौहान ने कहा कि बाढ़ के चौथे दिन  जब अधिकतर स्थानों से  पानी कम होना शुरू हो गया  तो अब उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला नींद से जागे हैं और फोटो सेशन करवाने के लिए  ट्रैक्टर लेकर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का  दौरा करने का नाटक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तो आपदा की इस घड़ी में जनता के बीच में जाना भी उचित नहीं समझा। आपदा के इस समय में  जब सभी किसान जत्थे, समाजसेवी संस्थाएं  लोगों की मदद करने पहुंच रही हैं  तो ऐसे समय में  भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक केवल खानापूर्ति करने में लगे हैं।

सवाल यह है कि  जिस दिन पहले दिन बाढ़ का प्रकोप लोगों ने झेला था उस दिन प्रशासन के सभी अधिकारी विधायक व मंत्री  कहां गायब थे। चेतन चौहान ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी  भाजपा सरकार से मांग करती है कि  जल्द से जल्द लोगों का पुनर्वास करवाया जाए। जिन लोगों के मकानों की छत गिरी हैं  या जानी नुकसान हुआ है  उन्हें व उनके परिजनों को  उचित मुआवजा दिया जाए। जिन अधिकारियों की  बाढ़ की स्थिति को संभालने में कोई लापरवाही पाई जाती है  उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों को दोबारा से नया जीवन शुरू करने के लिए  आर्थिक मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि  जिन पशुपालकों के  मवेशी इस बाढ़ की भेंट चढ़ गए है। उनके लिए भी राहत पैकेज दिया जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?