यह प्राकृतिक आपदा कम, कृत्रिम आपदा ज्यादा बन चुकी : अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेंगी: अनुराग ढांडा
सीएम हेलीकॉप्टर, डिप्टी सीएम ट्रैक्टर और गृहमंत्री कश्ती में घूम रहे : अनुराग ढांडा
शाहाबाद और थानेसर प्रशासन और सरकार की लापरवाही से डूबा: अनुराग ढांडा
कुरुक्षेत्र में खट्टर सरकार ने नहीं खर्च की आपदा प्रबंधन की राशि: अनुराग ढांडा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में नदियां उफान पर होने से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है और किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता के बीच हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा वीरवार को कुरुक्षेत्र में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व, शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिले। उन्होंने कहा की थानेसर और शाहबाद खट्टर सरकार की लापरवाही से डूब गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने आपदा प्रबंधन राशि खर्च नहीं की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी पहुंच गया है। ये प्राकृतिक आपदा कम और कृत्रिम आपदा ज्यादा बन चुकी है, क्योंकि खट्टर सरकार सोती हुई पकड़ी गई है। आपदा प्रबंधन के हजारों करोड़ रुपये बिना इस्तेमाल किए पड़े हैं। यमुना किनारे अवैध माइनिंग की जा रही है। जिससे ड्रनों के रास्ते बंद हो गए हैं, उनमें पानी ही नहीं जा रहा है और पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। यह खट्टर सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार का कोई भी प्रतिनिधि और जिला प्रशासन का आदमी गांव में पीड़ितों की मदद के लिए नजर नहीं आ रहा है। इसमें खट्टर सरकार की नाकामी साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर हेलिकॉप्टर, डिप्टी सीएम ट्रैक्टर और गृहमंत्री कश्ती में घुम रहे हैं, जबकि आम लोगों की समस्या कोई नहीं सुन रहा। गांव के लोग पानी में खड़े हैं, पीड़ितों तक राहत सामग्री तक नहीं पहुंच रही।
उन्होंने कहा कि पानी सड़कों पर बह रहा है और बहुत से गांव एक दुसरे से कट चुके हैं। गांव में पीने के पानी और खाने की समस्या है, पशु पानी में बंधे हुए हैं। कुरुक्षेत्र की काफी कॉलोनियों में पानी भर चुका है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर हर संभव मदद कर रहे हैं। इस मौके पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, एससी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष करण धनखड़, जिला अध्यक्ष जगबीर जोगन खेड़ा, प्रवीण चौधरी,सुमित हिंदुस्तानी, संजय चौधरी, डॉ. अनिल रंगा, विशाल खुब्बड़, जैल सिंह संधू, राजबीर राणा, दलविंदर चीमा, अमनदीप जुंडला, संदीप मलिक, अनिल वर्मा, हवा सिंह, राजेश कंबोज और लाभ सिंह मौजूद रहे।