Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय में लोगों के सहयोग में जुटी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत

कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय में लोगों के सहयोग में जुटी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत

by ND HINDUSTAN
0 comment

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्य और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों के सहयोग में जुटे

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हर बार की तरह मुसीबत तथा प्राकृतिक आपदा के समय कुरुक्षेत्र की सबसे पुरानी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत बाढ़ प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए जुटी हुई है।   श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर एडमिन विकास बंसल, प्रधानाचार्य रुचिका बंसल एवं अमिता शर्मा के मार्गदर्शन में पिछले दो दिनों से निरंतर बाढ़ प्रभावित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन तथा पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है।

प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था मकसद ही हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रहा है। इस समय तो कुरुक्षेत्र सहित राज्य के कई अन्य हिस्से जल प्रलय की चपेट में हैं। ऐसे में संस्था के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अपने काम धंधे छोड़कर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पीने का पानी एवं स्वास्थ्य सहयोग में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों का स्टाफ भी विशेष सहयोग कर रहा है। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी एवं महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक के पूरे स्टाफ ने स्वयं अपने हाथों में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन बनाने एवं पहुंचाने की जिम्मेवारी ली हुई है। इस अवसर विजय गर्ग, राजेश सिंगला, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, अंशुल बंसल, विनय गुप्ता, मुनीष मित्तल व संजीव गर्ग

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?