Home haryana राजेश पायलट को बनाया गया जेजेपी कुरुक्षेत्र का जिला प्रवक्ता, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

राजेश पायलट को बनाया गया जेजेपी कुरुक्षेत्र का जिला प्रवक्ता, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। चौधरी देवी लाल परिवार से बहुत पुराने जुड़े और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के करीबी जेजेपी नेता राजेश पायलट को मिली जननायक जनता पार्टी में मुख्य जिम्मेवारी। राजेश पायलट को जननायक जनता पार्टी कुरुक्षेत्र का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जेजेपी नेता राजेश पायलट ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला,हरियाणा के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला और कुरुक्षेत्र जिले के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेवारी दी है मैं इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जो युवाओं के लिए किसानों के लिए मजदूरों के लिए काम किया है उन सभी कामों को और योजनाओं को लोगों के बीच में जाकर बताया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?