न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,19 नवंबर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक, गांधी बनो, गांधी के प्रिय भजन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2020 के दौरान किया गया। जहां भाषण प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र मनस्वी बांगड ने राष्ट्रीय स्तर पर, 10वीं कक्षा से अर्शिता एवं कक्षा 8 से तुष्टि सेतिया ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 9वीं कक्षा से हिमानी ने भजन प्रतियोगिता मे राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। आयुष मंत्रालय की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के द्वारा फेसबुक लाइव सैशन के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों के नामों की घोषणा करते हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, प्रबंधक पवन गुप्ता एवं प्राचार्य नारायण सिंह जी ने छात्रों की मेहनत की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।


