Home haryana बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित

बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रेरणा वृद्धाश्रम में किया जाएगा सहयोगी लोगों को सम्मानित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। नगर की प्रमुख समाजसेवी एवं घरों से निकाले गए व अपनों से दुत्कारे गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाली प्रेरणा संस्था द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम में 23 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रेरणा संस्था के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि 23 जुलाई को संस्था ऐसे लोगों को सम्मानित करेगी जिन्होंने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय एवं बाढ़ में पीड़ितों लोगों को उनके घरों में भोजन, चाय, दूध, पानी, दवाईयां पहुंचाने के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी कार्य किया है।

सिंगला ने बताया इस सम्मान समारोह में ज्ञान मंदिर, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल मुख्य अतिथि होंगे व सूर सागर पुरस्कार विजेता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधुकांत बंसल विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की पूर्व प्राचार्या डा. रमन कांता शर्मा करेंगी। इस मौके पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा डा. रेणु खुंगर एवं प्रेरणा बाढ़ राहत अभियान के संयोजक हरिकेश पपोसा भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?