एसडीएम सुरेंद्र पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में आरती में लिया भाग
सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना के लिए एसडीएम ने की कालेश्वर महादेव की आरती की
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से श्रावण मास के तीसरे सोमवार की रात्रि को श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती में थानेसर के एसडीएम सुरेंद्र पाल मुख्यातिथि रहे, जबकि सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शर्मा गोल्डी शामिल हुए। सभा की ओर से संचालित कुरुक्षेत्र वेद विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने वेद मंत्र उच्चारण के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम सुरेंद्र पाल एवं कुलदीप शर्मा गोल्डी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आरती के बाद सभा की ओर से दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और प्रसाद भेंट किया।
सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना के साथ एसडीएम सुरेंद्र पाल ने महाकालेश्वर की विशेष आरती की और पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि कुलदीप शर्मा गोल्डी ने भी कालेश्वर महादेव की विशेष आरती में भाग लिया। सभा के सदस्यों ने भी कालेश्वर महादेव की इस विशेष आरती में भाग लिया। आरती से पूर्व महिला मंडल द्वारा संकीर्तन किया गया। दोनों अतिथियों ने मंदिर परिसर स्थित साई बाबा मंदिर में जाकर पूजा की। मंदिर पुजारी ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर एकमात्र शिवालय है जहां पर शिव जी के साथ नदी नहीं हैं। शास्त्रों के अनुसार मंदिर में महाप्रतापी रावण ने भगवान शिव की पूजा करके काल पर विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया था और भगवान शंकर से प्रार्थना की थी कि जब भी आशीर्वाद दें तो उसका कोई साक्षी नहीं होना चाहिए।
तब भगवान शिव नंदी को छोड़कर यहां प्रकट हुए थे। महाराणा प्रताप की राजा रावण को काल पर विजय का आशीर्वाद दिया था। कालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास में पूजा और आरती का विशेष महत्व है। मंदिर में पूजा करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु को प्राप्त नहीं होता। शनिवार सोमवार को भगवान कालेश्वर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। श्रवण के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्य प्रदेशों से भी कालेश्वर महादेव की पूजा करने के लिए आते हैं।