शाहाबाद, नलवी, और धुराला रहे शामिल
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के डा. भीम राव अंबेडकर भवन में आज भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा 2 दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर का आरंभ भारत माता, डा. शयामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पमाला डालकर हुआ। इस शिविर में शाहाबाद, नलवी, और धुराला मंडलों के 150 से अधिक प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 आदि ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड, कृष्ण कुमार बेदी, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख मेहर चंद गहलोत प्रशिक्षण शिविर मे मौजूद रहे। दो दिवसीय ये प्रशिक्षण शिविर कुल 10 सत्रों में संपन्न होगा।
आज पहले दिन प्रशिक्षण शिविर में 5 सत्र आयोजित किए गए जिनमें पहले सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कार्य पद्वति एवं संगठन सरचना विषय पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र मे कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने 2014 के बाद भारतीय राजनीति मे बदलाव पर बोलते हुए कहा कि। शिविर के तीसरे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश अत्रे ने हमारा विचार परिवार पर अपना व्याख्यान दिया। चौथा स्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने लिया जिसकी अध्यक्षता जगदीप सांगवान ने की उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की संस्कृति के बारे मे विस्तार से अवगत करवाया व भाजपा की विचारधारा यानि भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीयकरण तथा पंच निष्ठाएं हैं।
आज ये विचारधारा भारत की मुख्य विचारधारा बन गई है। कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनौती नहीं दे पा रहा है और ना कोई विकल्प। बीते युग की पाश्चात्य परिणत विचारधाराओं के स्रोत सूखने लगे हैं। हमें भारतीयता के प्रवाह को और तेज करना होगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं राष्ट्रहित मे कार्य करते हुए आगे बढने के लिए प्ररेरित किया। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हर समय खुले है। किसान जब चाहे आकर बातचीत कर सकते है।
उन्होंने कहा कि ये कृषि कानून किसानों के लिए फायदे के लिए लाए गए है और ये कानून स्वैच्छिक है जो किसान चाहे अपनी मर्जी से ले सकता है। किसानों के प्रदर्शन करने बारे ओपी धनखड़ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के बीच शामिल होकर पार्टी के जो लोग आते है वो अपने झंडे लेकर आए।आज शिविर के अंतिम सत्र में प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख मेहरचंद गहलोत ने व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तित्व के रूपों, व्यक्तित्व के विकास, मार्ग तथा कुशलताएं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण और कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है क्योंकि अपने स्वयं के विकास के साथ कार्यकर्ता पार्टी के विकास में भूमिका निभाता है। कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास के लिए स्वयं मूल्यांकन भी करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास अपने जीवन को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यक्षम एवं अर्थपूर्ण बनाता है इसलिए इसका आग्रह रखना चाहिए।
प्रशिक्षण शिविर में कोविड-19 की गाईडलाईन का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। शिविर में जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चन्द्रभानपुर, गौरव बेदी, कर्णराजतुर, मंडल अध्यक्ष शाहाबाद मुलख राज गुम्बर, विक्रम अटवान, सर्वजीत सिंह, शहाबाद चेयरमैन बलदेव राज चावला, पीयूष राव, इन्द्रजीत अरोड़ा, प्रदेश भाजपा युवा नेता कर्णप्रताप बेदी, जितेन्द्र धुराला, अरुण कंसल, जोगीन्द्र रत्ता, विक्रम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।