Home haryana महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पार्थ प्रथम रहे,जबकि तरनजीत ने द्वितीय और रूहानी को तृतीय पुरस्कार हासिल किया

सीनियर वर्ग में हिमशिखा प्रथम, छवि द्वितीय और एंजेल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ

सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं महापुरुषों की पुस्तकें दी गई

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट एवं डॉ हेडगेवार स्मारक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष में श्री बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हस्तलिखित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम निबंध प्रतियोगिता में डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पार्थ प्रथम, तरनजीत द्वितीय व रूहानी को तृतीय पुरस्कार  मिला सीनियर वर्ग में हिमशिखा प्रथम छवि द्वितीय एंजेल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं महापुरुषों की पुस्तकें दी गई। 

10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार से किया सम्मानित

इसके अतिरिक्त दोनों वर्गों में 10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय  संयोजक विक्रांत शर्मा  द्वारा चंद्रशेखर आजाद पर आधारित प्रश्नकाल भी आयोजित किया , जिसमें बच्चों से चंद्रशेखर आजाद के बारे में प्रश्न पूछे गए।  विद्यालय निदेशक डॉ पीएन मुज्जू ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सोसायटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बच्चों को नेत्रदान के लिए  प्रेरित किया।मंच संचालन ममता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम  में गणपत राय गोयल , विक्रांत शर्मा,  अशोक गुप्ता ,प्राचार्य डॉक्टर  कमला गिल ,विष्णु सैनी, हिंदी अध्यापिका बबीता जाखड़ और रेखा नरवाल भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?