समाजसेवा के साथ साथ राष्ट्र उत्थान और मानव कल्याण को समर्पित है रॉटरी क्लब: मोंगियां
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। रॉटरी क्लब कुरुक्षेत्र ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योतिसर में विद्यार्थियों के लिए 40 बैंच भेंट किये हैं। गोरतलब है कि रॉटरी क्लब 200से ज्यादा देशों में सक्रिय एकमात्र ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ भाव से मानव कल्याण और समाजसेवा को समर्पित है। रॉटरी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष गर्ग, सचिव आशीष सभरवाल, जितेंद्र ढींगरा, नीरज मित्तल, डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने रॉटरी गवर्नर अरुण मोंगिया की अगुवाई में राज्यकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर की प्रधानाचार्य हरजोत कौर को 40 बैंच भेंट किये।
इस मौके पर रॉटरी क्लब गवर्नर अरुण मोंगिया ने प्रधान सुभाष गर्ग और उनकी पूरी टीम को शुभाकमानायें दी। उन्होंने कहा कि रॉटरी का उद्देश्य जरूरतमंद की मदद और राष्ट्र का उत्थान है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब की तरफ से जहां विद्यार्थियों के कल्याण और विकास के लिए स्टेशनरी, फर्नीचर, शौचालय निर्माण कार्यों में सहयोग दिया जा रहा है वहीं जरूरतमंद लोगों के हेल्थ चेकअप कैंप, जरूरतमंद परिवार की बेटियों के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। इस मौके पर ज्योतिसर विद्यालय की प्रिंसिपल हरजोत कौर ने रॉटरी की पूरी टीम को बधाइयां दी और स्कूल में बैंच भेंट करने पर क्लब का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य हरजोत कौर ने कहा कि रॉटरी समाजसेवा और राष्ट्र को समर्पित लोगों का बड़ा और महत्वपूर्ण संगठन है जो युवा पीढ़ी की प्रेरणा है।
रॉटरी क्लब आयोजित करेगा हेल्थ चेकअप कैंप
कुरुक्षेत्र रॉटरी क्लब विधार्थियो को स्टेशनरी और अन्य जरूरत का समान उपलब्ध करवा रही है वहीं जनता के स्वास्थ लाभ के लिए कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम में भव्य मेगा हेल्थ चेकअप कैंप 30 जुलाई को आयोजित किया जाएगा जिसमे जरूरतमंद लोगों को 3000 रुपए वाला टेस्ट निशुल्क मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में खुखरायान सभा भी सहयोग करेगी। डॉक्टर सुभाष चन्द्र गर्ग ने बताया कि रोटरी कलब द्वारा संचालित सिलाई केंद्र में जरूरतमंद परिवार की बेटियों को सिलाई मशीनें भी भेंट की जा रही हैं।