Home haryana 60 प्रतिशत डाटा अपलोड होने के साथ ही 2 लाख 8 हजार 599 पन्ना प्रमुख हो चुके हैं पंजीकृत

60 प्रतिशत डाटा अपलोड होने के साथ ही 2 लाख 8 हजार 599 पन्ना प्रमुख हो चुके हैं पंजीकृत

by ND HINDUSTAN
0 comment

बड़खल, पानीपत ग्रामीण में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और डबवाली, नांगल चौधरी व जींद में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब भरेंगे पन्ना प्रमुखों में जोश: डा. संजय शर्मा


रविवार को एक साथ पांच विधानसभाओं में होंगे पन्ना प्रमुख सम्मेलन: डा. शर्मा

रविवार को भाजपा 45 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर लेगी संपन्न:  डा.  शर्मा

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि रविवार को प्रदेश में पांच विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। बड़खल और पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा जींद, डबवाली और नांगल चौधरी विधानसभा में प्रदेश प्रभारी पन्ना प्रमुखों में जोश भरेंगे और मिशन 2024 को फतह करने के टिप्स देंगे।  डा. संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ आगामी लोकसभा चुनाव में विजयश्री के लिए लगातार संगठन को और अधिक मजबूत करने में दिन रात एक किए हुए हैं। बैठकें करके, वर्चुअल मीटिंग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ कार्यकर्ताओं को डाटा अपलोड करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में ईश्वर का दर्शन करने वाले प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता उत्साह से लबालब हैं। यही कारण है कि उनके मार्गदर्शन में जून महीने में एक ही दिन में तीन-तीन लोकसभा स्तर की  रैलियां और दो पन्ना प्रमुख सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुए और एक इतिहास रचा गया है। रविवार को भी हरियाणा में एक साथ पांच विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन होना संगठनात्मक ताकत का दूसरे राजनीतिक दलों को भाजपा अहसास करा रही है।
मीडिया प्रमुख ने बताया कि पन्ना प्रमुखों की मेहनत के बल पर ही अगले वर्ष देश व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। भाजपा हर बूथ के हर वोटर तक पहुंचेगी, जिसके लिए पन्ना प्रमुख बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर एक पन्ने का प्रमुख बनाकर देश व प्रदेश में करोड़ों कार्यकर्ता जोड़े जा रहे हैं। भाजपा देश की पहली पार्टी होगी, जिसके बूथों पर पन्ना प्रमुख होंगे और इससे देश व प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बननी तय है। 

अगस्त तक भाजपा के पास हो जाएंगे 5 लाख पन्ना प्रमुख: डा. शर्मा
डा. शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के करिश्माई नेतृत्व में अब तक 40 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। रविवार को इनकी संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। अब तक 60 प्रतिशत डाटा सरल पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। उन्होंने बताया कि 3 लाख 46 हजार 749 पन्ने हैं जिन पर अभी तक 2 लाख 8 हजार 599 पन्ना प्रमुख पंजीकृत हो चुके हैं। मीडिया प्रमुख ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। अगस्त के अंत तक 90 की 90 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग पांच लाख हो जाएगी। 

भाजपा पन्ना तक पहुंची, कांग्रेस के पास जिला स्तर तक की टीम नहीं

मीडिया प्रमुख ने हरियाणा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस के पास प्रदेश स्तरीय व जिला स्तर तक का कोई संगठन नहीं है। भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। दूसरी तरफ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक  दल खंडित हो रहे हैं। कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों से जूझ रही है और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा 7 से 15 अगस्त तक सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिला स्तर पर 14 अगस्त को  विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?