Home haryana नूंह हिंसा को किसी मास्टर माइंड का प्री प्लान मान रहे हैं गृहमंत्री अनिल विज

नूंह हिंसा को किसी मास्टर माइंड का प्री प्लान मान रहे हैं गृहमंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

नूंह हिंसा पर गृह मंत्री अनिल विज प्रतिक्रिया

राज्य सरकार के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए-  विज

इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा – विज

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नूंह हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हिंसा किसी मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लान है। विज ने कहा कि अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गये हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विज ने साफ कहा कि जिस तरह पत्थर इकट्ठे करके, गोलियां चला के हिंसा हुई है ये एकदम नहीं हुई, ये किसी न किसी मास्टरमाइंड का प्लान था जो देश और प्रदेश की शांति भंग करना चाहता है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस मामले में जांच के  आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त  कानूनी कार्रवाई की जाएगी । 

एयरफोर्स को भी स्टैंडबाई रखा –  विज

विज ने बताया कि केंद्र से सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां मंगवाई गई है और एयरफोर्स को भी स्टैंडबाई रखा गया है ताकि यदि एयरलिफ्ट की जरूरत हुई तो हम तैयार रहें।  गृह मंत्री ने सभी राजनैतिक पार्टियों से भी शांति बनाए रखने की अपील। विज ने राजनीतिक पार्टियों को भी सलाह देते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, शांति बहाल करना  हमारी  प्राथमिकता  होनी  चाहिए ।

नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ साथ कर्फ्यू लगा दिया,आज हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी फोर्स भेजी जा रही- विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में हालात नियंत्रण में हैं और नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ साथ कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि गत दिन भी नूंह के साथ लगते जिलों से फोर्स भेजी गई थी और आज हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी फोर्स भेजी जा रही है।

दो होमगार्ड के जवान सहित, एक अनजान व्यक्ति की  हुई मृत्यु

विज ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक दो होमगार्ड के जवान के  साथ एक अनजान व्यक्ति की मृत्यु हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि तीन पुलिस कर्मियों को गोली लगी है जो वेंटिलेटर पर हैं तथा इनका उपचार चल रहा है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?