Home International News हंसोड़ी नहीं गांजेड़ी है,भारती सिंह,पति भी लेता है गांजा

हंसोड़ी नहीं गांजेड़ी है,भारती सिंह,पति भी लेता है गांजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारती सिंह के घर और आफिस से 86.05 ग्राम गांजा बरामद,एनसीबी ने किया गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी मेंं एनसीबी ने भारती सिंह के घर और आफिस में की थी छापेमारी

-भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने कबूली गांजा लेने की बात

न्यूज डेक्स मुंबई

मुंबई,21 नवंबर। लंबे समय से टीवी शो और मंचों पर हंसी से लोटपोट करने वाली महिला हंसौड़ भारती सिंह गांजेड़ी निकलेगी,इससे मशहूर कामेडियन सुनील पाल दुःखी हैं। वे बोले कि वह तो अभी तक यही सोच रहे थे कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष में काम का ही नशा है,लेकिन यह तो दूसरे ही नशे में है। काबिलेगौर है कि भारती सिंह के मुंबई के अंधेरी में स्थित घर और आफिस में एनसीबी ने छापेमारी की थी,यहां से टीम को 86.05 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद एनसीबी ने करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी के सामने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबाचिया ने यह कबूलनामा किया है कि वह गांजा लेते हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से लेकर रियल्टी शो से जुड़ी बड़ी हस्तियों को नाम एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। मनोजरंजन जगत में ड्रग्स का ये जाल इतना फैल चुका है कि बालीवुड और टीवी सीरियल की हस्तियां इसके जाल में फंसती जा रही हैं। बहस इस बात पर भी शुरु हो चुकी है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस नामचीन हस्तियों तक पहुंच रही हैं,लेकिन अभी तक ड्रग्स के बड़े सप्लायर के नामों पर पर्दा पड़ा हुआ। ये नाम कब सामने आएंगे, इसका अभी इंतजार है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के देश-दुनिया में लाखों प्रशंसक हैं। मनोरंजन जगत की इन दोनों हस्तियों की गिरफ्तारी का समाचार फैलने के बाद से प्रशंसक भी निराश हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भारती सिंह गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के दफ्तर में हैं,उनके साथ पति हर्ष के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। इसके बाद एनसीबी उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिये लेकर जाएगी। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?