


न्यूज डेक्स संवाददाता
नूंह। ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद आरोपियों की धरपकड़ जारी है और सरकार एवं पुलिस प्रशासन एक्शन मोड पर दिख रहा है,इसी के साथ आज जिला प्रशासन ने नूंह में नलहर महादेव मंदिर और खेड़ला गांव सहित अन्य कई जगहों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश इंपेक्ट नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि अगले दिनों में और अभी इसी तरह के कई अवैध निर्माण यूपी वाले बुलडोजर बाबा की तरह से ढहाए जा सकते हैं। हिंसा के बाद से राज्य में कई जगह छुटपुट घटनाएं सामने आ रही है। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन जारी है। हिंसा का पूरा दोष मुस्लिम समाज पर लगाया जा रहा है। इधर पुलिस प्रशासन इस हिंसा के जिम्मेदार तत्वों की तलाश कर रही है। काफी संख्या में गिरफ्तारियां और मामले दर्ज हो चुके हैं।