Home haryana सीएम खट्टर फिर से जनसंवाद का नाटक करेंगे : अनुराग ढांडा

सीएम खट्टर फिर से जनसंवाद का नाटक करेंगे : अनुराग ढांडा

by ND HINDUSTAN
0 comment

दुखी होकर हड़ताल करने वाले संगठनों से जनसंवाद करें मुख्यमंत्री: अनुराग ढांडा

लाठियों की जगह दुखी किसानों से बातचीत करना असली जनसंवाद: अनुराग ढांडा

मुख्यमंत्री खट्टर के झूठे जनसंवाद से प्रदेश की जनता परेशान: अनुराग ढांडा

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री खट्टर के जनसंवाद पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर जनसंवाद का नाटक कर रहे हैं। वे प्रदेश के लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर की संवादहीनता के कारण ही आज प्रदेश में आंदोलन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर न तो क्लर्कों से बात कर रहे हैं, न उन्होंने सरपंचों से बात की है। न आशा वर्कर्स और न उन्होंने ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों से बात की। न मुख्यमंत्री खट्टर सीईटी को क्वालीफाई करने को लेकर युवाओं से बात कर रहे हैं। उनके मनमाने फैसलों से प्रदेश के आधे से ज्यादा विभागों के कर्मचारी सड़कों पर हैं। युवाओं और महिलाओं में रोष है। किसान भी पिछले एक साल से मुआवजे की मांग की लेकर परेशान हैं। पिछले 70 दिन से हिसार और सिरसा में धरनारत हैं, लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर को उनकी फिक्र भी नहीं है। इन सभी वर्गों के संवाद ही असली जनसंवाद होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर तो जनसंवाद के नाम पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चले जाते हैं। उनके कार्यक्रमों में जनता से ज्यादा पुलिसकर्मी होते हैं। वहीं जनता को उनके कार्यक्रमों से पहले नजरबंद कर दिया जाता है। जहां उनके कार्यक्रम होते हैं, वो शहर छावनी में तब्दील कर दिया जाता है। सीएम खट्टर के अहंकार के चलते, जो उनके सामने बात रखते हैं, उनकी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर के अहंकार के चलते पूरा प्रदेश त्रस्त है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?