न्यूज डेक्स मुंबई
मुंबई,23 नवंबर। ड्रग्स केस में कामेडी क्वीन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को सोमवार कोर्ट से बेल मिली है,जबकि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर ड्रग्स पैडलर ने हमला कर दिया। इस मामले में दो अधिकारी जख्मी हुए हैं। मुंबई गौरेगांव पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छापेमारी के दौरान एक ड्रग पैडलर से पूछताछ के समय ये हमला हुआ था। सोमवार को कामेडियन भारती सिंह और रियल्टी शो के एंकर पति हर्ष लिंबाचिया को कोर्ट से बेल मिलने के बाद इन्हें बड़ी राहत मिली है। बेल की सूचना मीडिया पर फ्लैश होते ही इनके प्रशंसकों के चेहरों पर भी खुशी आई है।
रविवार को कोर्ट के आदेश पर भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक जेल भेजा गया था। इससे कपिल शर्मा शो पर भी असर पड़ सकता था। इसकी वजह प्रशंसकों में भी निराशा थी। भारती सिंह और हर्ष के मुंबई अधेरी स्थित घर और आफिस से एनसीबी की टीम ने 86.05 ग्राम गांजा बरामद किया था। रविवार को यह दोनों जेल भेज दिये गये थे। इन्हें जमानत मिलने से पहले एनसीबी की टीम पर ड्रग पैडलर द्वारा हमले का समाचार सामने आ गया। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।